फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JAMMU UNIVERSITY RANKS 63RD IN UNIVERSITY RANKINGS

देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में जम्मू विश्वविद्यालय को मिला 63वां स्थान

Wed, 24 May 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 24 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
JAMMU UNIVERSITY RANKS 63RD IN UNIVERSITY RANKINGS
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : File Photo

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में जम्मू विश्वविद्यालय को 63वां और रियासत में पहला स्थान दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय द्वारा पिछले साल भी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिग फ्रेमवर्क में हिस्सा लिया गया था जिसमें विश्वविद्यालय को 64वां स्थान हासिल हुआ था।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए डीआईक्यूए की निदेशिका डॉ. मीनाक्षी कीलम ने बताया कि विश्वविद्यालयों की रैंकिग का निर्धारण करने के लिए मंत्रालय की ओर से कई मापदंड रखे गए थे जिनमें विश्वविद्यालय में पठन-पाठन के संसाधन, शोध जैसे कई महत्वपूर्ण पक्षों को शामिल किया गया था। डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि पिछले वर्ष में 64वां स्थान मिलने के बाद इस वर्ष 63वां स्थान हासिल करना विश्वविद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी बताया कि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की इस प्रतिस्पर्धा में पिछले साल के मुताबिक इस साल ज्यादा संस्थानों ने हिस्सा लिया था। विश्वविद्यालय को शीर्ष सूची में स्थान मिलने पर कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने भी खुशी जाहिर की। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी अपनी शिक्षा, शोध, बुनियादी सुविधाओं समेत सभी पक्षों में सुधार करता रहेगा। विश्वविद्यालय की  इस उपलब्धि पर कुलपति ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों, छात्रों को भी धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि जम्मू विश्वविद्यालय को वर्ष 2016 में नैक द्वारा भी ए प्लस रैंकिग दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed