फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University organically

JNU घटनाक्रम को लेकर जम्मू यूनिवर्सिटी में बवाल

Tue, 16 Feb 2016 08:48 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Jammu University organically

जेएनयू घटनाक्रम की आग बढ़ती जा रही है। इस घटना के विरोध में मंगलवार को जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन


भारी पुलिस बल के विरोध के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर टायर जलाया। देशभक्ति के जयघोष लगाए गए। प्रदर्शन में शामिल छात्राओं को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को भी बुलाना पड़ा।
विज्ञापन


इससे पूर्व जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित फाउंटेन से रैली की शक्ल में अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी विवि के मुख्य गेट पर पहुंचे। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे, ‘जो अफजल के यार हैं, वो देश के गद्दार हैं, जम्मू के गद्दारों को गोली मारो, गो बैक एंटी नेशनल’ आदि के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल की फांसी का व‌िरोध करने वालों को बताया गद्दार

Jammu University organically

इस बीच पुलिस ने पहले ही विवि के गेट के साथ रखे टायर उठा लिए थे। इसकी जानकारी मिलने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए और प्रदर्शन जारी रखते हुए बाहर सड़क पर आकर लेट गए। इससे दोनों ओर से ट्रैफिक रुक गया। इस बीच प्रदर्शनकारी टायर लेकर आए और पुलिस के विरोध के बावजूद उसे जला दिया।

भारी पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों की जमकर धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी भी डटे रहे, लेकिन पुलिस की तादाद अधिक होने पर बाद में प्रदर्शनकारी विवि के भीतर चले गए।

इस झड़प के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। अभाविप के विवि शाखा के प्रधान लोखेंद्र सिंह ने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सचिव कणव शर्मा ने कहा कि सरकार को सभी दोषियों पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed