{"_id":"5eb5b4ae8ebc3e9075170f3a","slug":"jammu-university-jammu-city-news-jmu2095420139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी में अगले हफ्ते शुरू होगा काम, प्रशासनिक ब्लॉक खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी में अगले हफ्ते शुरू होगा काम, प्रशासनिक ब्लॉक खुलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन के बीच प्रशासनिक कामकाज शुरू करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। कैंपस को अगले चार से पांच दिन तक सैनिटाइज किया जाएगा जिसके बाद वाइस चांसलर दफ्तर समेत प्रशासनिक ब्लॉक ही खुलेगा। तीस फीसदी कर्मचारी रोटेशन में आएंगे। पहले से शेड्यूल की गई परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।
उपराज्यपाल के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने 6 से 30 मई तक कॉलेज स्तर के संस्थानों समेत आईटीआई खोलने का आदेश जारी किया था। जमीनी स्तर पर हालात की समीक्षा करने के बाद जम्मू विश्वविद्यालय ने कामकाज शुरू करने का सर्कुलर जारी कर दिया। इस सर्कुलर के अनुसार फिलहाल परीक्षाएं नहीं होंगी। टीचिंग स्टाफ घराें से ही ऑनलाइन पढ़ाएंगे। विद्यार्थी और शोधार्थी ऑनलाइन ही अपने शिक्षकों के संपर्क में रह सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बैठक नहीं होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग से संवाद होगा। प्रशासनिक ब्लॉक में कार्यरत उन कर्मचारियाें को दफ्तर नहीं आना होगा जिनके बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं या फिर स्टाफ सदस्य की अपनी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है।
---
कोरोना प्रभावित क्षेत्र है तो घर से काम
कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र होने पर संबंधित कर्मचारी को घर से ही काम करने की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी। यूनिवर्सिटी बुलाए जाने वाले स्टाफ सदस्याें के लिए मूवमेंट पास और परिवहन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
---
केंद्र की ओर से विश्वविद्यालय पूरी तरह से खोलने के आदेश होते ही जम्मू यूनिवर्सिटी में काम सुचारु होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली जाएगी। तब तक विद्यार्थियों की समस्याओं का निपटारा हेल्पलाइन के जरिए किया जाएगा।