{"_id":"66d122e9d161ce43480577f7","slug":"jammu-university-honored-the-players-jammu-news-c-10-jam1008-430788-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू विवि के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू विवि के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यक्रम में प्रदर्शनी खेल मुकाबलों का भी आयोजन किया गया
(फोटो पीएच वन में)
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अंतर विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जबकि विभिन्न खेलों के प्रदर्शनी मुकाबले करवाए गए। इसमें कुलपति प्रो. उमेश राय मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम में जम्मू विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि विवि आने वाले दिनों में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन करेगा। इससे प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। वीसी के संबोधन से पहले खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेलों को अपनाने का दिन नहीं है, बल्कि इसके महत्व को जानने का दिन है। किसी को भी एक दिन में इसके महत्व के बारे में जागरूक नहीं किया जा सकता।
राष्ट्रीय खेल दिवस उन खिलाड़ियों की यात्रा को चिह्नित करता है जिन्होंने भारत को गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम के अंत पुरस्कार समारोह हुआ। इसमें 2023-24 में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ कोच और प्रबंधकों को सम्मानित किया।