फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University has started two new professional courses

जम्मू यूनिवर्सिटी में शुरु होंगे ये दो नए प्रोफेशनल कोर्स

Wed, 10 Jun 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 10 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu University has started two new professional courses

जम्मू यूनिवर्सिटी और मान्यता प्राप्त कालेजों में पी जी कोर्स में दाखिला देने के लिए विवि प्रशासन जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस परीक्षा को करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही विवि प्रशासन की ओर से पी जी के सामान्य कोर्स के अलावा इस बार प्रोफेशनल कोर्स को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन


नये सत्र के दौरान विवि प्रशासन की ओर से दो नए डिप्लोमा कोर्स को शुरू किया जा रहा है जिसे करने से विद्यार्थियों को अपना उज्जवल भविष्य बनाने के लिए अकाउंट और शेयर मार्केट में अपना कैरियर बना सकेंगे। विवि प्रशासन की ओर से नेशनल स्टाक एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ मिलकर दो पोस्ट ग्रेजूएट डिप्लोमा कोर्स करवाने का प्रावधान बना रहा है।
विज्ञापन


नेशनल स्टाक एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ मिलकर करवाये जा रहे दो कोर्स बैंकिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट और अकाउंटिंग एंड फाइनेंस शामिल हैं। जेयू के डीन फैकल्टी ऐजूकेशन एवं ऐजूकेशन विभाग के एचओडी प्रो. मुबारक सिंह ने बताया कि विवि के उपकुलपति और सभी स्टाफ सदस्यों के  साथ बैठक के दौरान इन दो कोर्स को नये सत्र के दौरान करवाने के लिए बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि अन्य कोर्स के साथ यह दोनों प्रोफेशनल कोर्स हैं जिसे करने से विद्यार्थी शेयर मार्केट और अकाउंट फील्ड में अपना बेहतर कैरियर बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों कोर्स में बीस बीस सीट होंगी जिसमें विद्यार्थियों को बैंकिंग और अकाउंट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed