फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university formed anti ragging cell

जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए जरूरी खबर

Thu, 31 Jul 2014 03:21 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 03:21 AM IST
विज्ञापन
jammu university formed anti ragging cell

जम्मू विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र शुरू हो चुका है। नए छात्रों की सुरक्षा और रैगिंग की रोकथाम के लिए विवि प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने इसके लिए एंटी रैगिंग सैल के साथ एंटी रैगिंग स्क्यावड का गठन किया है।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय में फिलहाल चालीस से अधिक विभाग हैं जिनमें नए छात्रों ने दाखिला लिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के नियमों के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों विशेषकर विश्वविद्यालयों में रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध है।

विज्ञापन

एंटी रैगिंग स्क्वायड भी बनाया गया

jammu university formed anti ragging cell

नियमों के तहत रैगिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है जिसमें दोषी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने और दाखिला रद्द करने जैसे न‌ियमों का प्रावधान शामिल है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई जिसमें प्रशासन, सिविल सोसायटी, पुलिस व विवि के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल है।

वहीं, कैंम्पस के अंदर रैगिंग के किलाफ चलाए जा रहे अभ‌ियान को और मजबूत बनाने के ल‌िए एंटी रैगिंग स्क्वायड को भी बनाए हैं।

जागरुकता के ल‌िए लगाए जाएंगे होर्ड‌िग

jammu university formed anti ragging cell

एंटी रैग‌िंग स्क्वायड में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, वरिष्ठ अधिकारी और सीनियर स्कॉलर शामिल किए हैं। नया अकादमिक सत्र  शुरू हो चुका है ऐसे में रैगिंग विरोधी स्क्वायड भी सक्रिय हो गए है।

ज‌ो छात्र विश्वविद्यालय में नए है उन्हें जागरुक करने के ल‌िए कई जगहों पर होर्डिग लगाए जाएंगे। जिनपर हेल्प लाइन नंबर व सारी जानकारी होगी।

बताते चलें क‌ि हर वर्ष विश्वविद्यालय में रैगिंग की रोकथाम के लिए कमेटियों का गठन होता है। अकादमिक सत्र शुरु होते ही फ्रेशर
पार्टियां होगी लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होती है।

इस पार्ट‌ियों में विश्वविद्यालय की ओर से कोई ना कोई जरुर शाम‌िल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed