जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्र शुरू हो चुका है। नए छात्रों की सुरक्षा और रैगिंग की रोकथाम के लिए विवि प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने इसके लिए एंटी रैगिंग सैल के साथ एंटी रैगिंग स्क्यावड का गठन किया है।
जम्मू विश्वविद्यालय में फिलहाल चालीस से अधिक विभाग हैं जिनमें नए छात्रों ने दाखिला लिया है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के नियमों के अनुसार उच्च शिक्षण संस्थानों विशेषकर विश्वविद्यालयों में रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध है।
एंटी रैगिंग स्क्वायड भी बनाया गया
नियमों के तहत रैगिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है जिसमें दोषी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने और दाखिला रद्द करने जैसे नियमों का प्रावधान शामिल है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एंटी रैगिंग कमेटी बनाई गई जिसमें प्रशासन, सिविल सोसायटी, पुलिस व विवि के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल है।
वहीं, कैंम्पस के अंदर रैगिंग के किलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत बनाने के लिए एंटी रैगिंग स्क्वायड को भी बनाए हैं।
जागरुकता के लिए लगाए जाएंगे होर्डिग
एंटी रैगिंग स्क्वायड में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, वरिष्ठ अधिकारी और सीनियर स्कॉलर शामिल किए हैं। नया अकादमिक सत्र शुरू हो चुका है ऐसे में रैगिंग विरोधी स्क्वायड भी सक्रिय हो गए है।
जो छात्र विश्वविद्यालय में नए है उन्हें जागरुक करने के लिए कई जगहों पर होर्डिग लगाए जाएंगे। जिनपर हेल्प लाइन नंबर व सारी जानकारी होगी।
बताते चलें कि हर वर्ष विश्वविद्यालय में रैगिंग की रोकथाम के लिए कमेटियों का गठन होता है। अकादमिक सत्र शुरु होते ही फ्रेशर
पार्टियां होगी लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होती है।
इस पार्टियों में विश्वविद्यालय की ओर से कोई ना कोई जरुर शामिल होते हैं।