{"_id":"6817d10b3893ec87560544bd","slug":"jammu-university-cycling-jammu-news-c-10-lko1027-604865-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: साइकिलिंग से दिया स्वस्थ रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: साइकिलिंग से दिया स्वस्थ रहने का संदेश
विज्ञापन
संडे ऑन साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागी फोटो जेयू
जेयू के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से हुआ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तत्वावधान में फिट इंडिया मिशन के सहयोग से इसका आयोजन किया था। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देना, लोगों को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
साइकिल रैली सुबह विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई। इसमें छात्रों, संकाय सदस्यों और स्थानीय लोगों की भागीदारी रही। साइकिल रैली को खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने दैनिक दिनचर्या में नियमित शारीरिक गतिविधि को शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह व्यायाम का एक बेहतरीन तरीका भी है जो शरीर और दिमाग को मजबूत बनाता है। यह अभियान एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय समुदाय के निर्माण की दिशा में हमारा कदम है। इसमें हर जन की भागीदारी होनी चाहिए।