{"_id":"632e1fbc3ca31945bf72750a","slug":"jammu-univerciti-jammu-city-news-jmu268673541","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं में लौटें शिक्षक : वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षाओं में लौटें शिक्षक : वीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डॉ. चंद्रशेखर की आत्महत्या के बाद से कक्षाएं प्रभावित हुई हैं। सीबीआई जांच और कैश सहित अन्य पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाने की मांग को लेकर शिक्षक संघ लगातार हड़ताल पर है। इस वजह से विश्वविद्यालय को कई सेमेस्टर की परीक्षाएं और पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। इस बीच वीसी प्रो. उमेश राय ने अनुरोध पत्र जारी कर किया है।
वीसी ने शिक्षक संघ के अधिकारियों और अन्य शिक्षकों से अपील की है कि छात्रों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए जल्द विभागों में लौटें, ताकि, छात्रों की पढ़ाई शुरू हो सके। अनुरोध पत्र के अनुसार वीसी ने कहा कि छात्रों की डिग्री पूरी होने में पहले से विलंब हुआ है। शिक्षक और अधिक समय तक कक्षाओं में नहीं लौटेंगे तो पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं होगा। इससे छात्रों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वीसी का कहना है कि मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर की मौत का पूरे विश्वविद्यालय को अफसोस है। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ विश्वविद्यालय खड़ा है। उनके परिवार की संभव सहायता की जाएगी। प्रशासन की ओर से न्याय दिलाने के लिए भी उचित कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की गरिमा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए वीसी ने शिक्षकों से कक्षाएं संचालित करने की अपील की है, ताकि पठन-पाठन की प्रक्रिया पटरी पर लौट सके और निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके। इससे छात्रों की डिग्री समय पर पूरी होगी।