फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, transprt nagar, JDA

Jammu News: 28 करोड़ से होगा ट्रांसपोर्ट नगर का विकास

विज्ञापन
jammu, transprt nagar, JDA
जेडीए की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी, अप्रैल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन

नाले-नालियों और फुटपाथ का होगा निर्माण, ठीक होंगी स्ट्रीट लाइटें
नगर के मुख्य प्रवेशद्वारों पर होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रांसपोर्ट नगर का 28 करोड़ रुपये की लागत से विकास किया जाएगा। यह कार्य जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) की ओर से होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दिसंबर में काम शुरू होगा, जिसे अप्रैल 2025 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके तहत नाले और नालियों का निर्माण होगा। सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाए जाएंगे। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया जाएगा। वहीं, नगर के मुख्य प्रवेशद्वारों पर काम होगा।
विज्ञापन

जेडीए के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की मरम्मत कार्य होती है। यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर सुविधाएं दी जाएंगी। इस संबंध में कई बार व्यापारी सुविधाएं की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में खस्ताहाल दुकानों की जगह नई दुकानें बनाई जाएंगी। कुछ दुकानें काफी पुरानी हैं, जिस कारण हमेशा हादसों का भय बना रहता है। जेडीए की 20 कनाल जमीन में ट्रासंपोर्ट नगर बसाया गया है। इसके अलावा सुबह नगर निगम की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मौजूदा समय में जेडीए के माध्यम से ही सफाई हो रही है। सुबह नौ बजे तक काम चलता रहता है।
गौरतलब रहे कि मौजूदा समय में सुविधाओं के अभाव में ट्रांसपोर्ट नगर का हाल बेहाल है। नाले और नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़कों की हालत भी खराब है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की लागत से बने बस स्टैंड की स्थिति भी बदतर हो चुकी है।


ट्रांसपोर्ट नगर को आधुनिक लुक दी जाएगी। इस पर 28 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दुकानदारों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। विकास कार्य के लिए डीपीआर तैयार है।

- अश्वनी कुमार, अधीक्षण अभियंता, जेडीए


तीन हजार से ज्यादा दुकानें, एक दिन में
डिवीजन ए के एक्सइएन दर्शन सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में तीन हजार से ज्यादा दुकानें हैं। इसमें से कुछ पुरानी हैं, जहां वाहनों की मरम्मत होती है। स्पेयरपार्ट बाहरी राज्यों से आते हैं। रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त होती है। अब इसे आधुनिक लुक दिया जाएगा। दिन में औसतन 1000-1500 सौ वाहन आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed