फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, transport, jkrtc

बड़ी राहत : जम्मू समेत 25 रूटों पर दौड़ेंगी सरकारी बसें

विज्ञापन
jammu, transport, jkrtc
- दूरदराज गांवों तक पहुंचेंगे जेकेआरटीसी की बसें, लोगों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा
विज्ञापन

- 200 से अधिक गांवों की करीब पांच लाख आबादी को होगा लाभ
- लंबे समय से बंद अरनिया, अरनास, गूल, पटनीटाॅप, मानसर, पुरमंडल व उत्तरवाहिनी रूट पर फिर शुरू होगी सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू सहित अन्य जिलों के दूरदराज गांव अब जल्द ही सरकारी बस सेवा के माध्यम से राजधानी जम्मू से जुड़ेंगे। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) जल्द 25 रूटों पर बस सेवा शुरू करने वाला है। इससे जहां लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी वहीं, 200 से अधिक गांवों की करीब पांच लाख आबादी को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।
जिले के सुचेतगढ़, एम्स विजयपुर, मथवार जैसे मार्गों पर जेकेआरटीसी की बसें दौड़ेंगी। वहीं, लंबे समय से बंद पड़े अरनिया, अरनास, गूल, पटनीटॉप, पुरमंडल और उत्तरवाहिनी रूट को फिर से शुरू किया जाएगा। जेकेआरटीसी ने जम्मू सहित अन्य जिलों में 25 रूट चिह्नित किए हैं, जहां के लिए बस सेवा को शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके सुचेतगढ़ तक लोगों व पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके लिए जेकेआरटीसी जम्मू से सुचेतगढ़, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, एम्स वाया सांबा, मथवार वाया अखनूर, समेलपुर सहित 25 रूट्स पर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो नवंबर के अंत तक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले के रूट्स पर चलेंगी दस ई-बसें
वर्तमान में निगम के बेडे में 20 ई-बसें हैं, जिनमें दस का ही परिचालन हो रहा है। अब अन्य दस बसों को उक्त रूट्स पर चलाया जाएगा। गत दिनों परिवहन निगम ने जम्मू से सुंदरबनी, पलांवाला और बुद्धल से रोजारी, जबकि राजोरी खास वाया कोटरंका तक बस सेवा शुरू की है। इन रूट्स के शुरू होने से जम्मू संभाग में परिवहन निगम 30 रूट्स पर परिचालन पहुंचा देगा।

-----
कोट
सरकारी बस सुविधा के लिए करीब 25 रूट्स को चिह्नित किया है। किन्हीं कारणों से लंबे समय से बंद रूटों को फिर से शुरू किया जाएगा। लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू होगी। परिचालन की सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किराया भी निर्धारित किया जाएगा।
- राकेश कुमार सरांगल, महाप्रबंधक, जेकेआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed