{"_id":"67ce07574b60c4377f095c71","slug":"jammu-tranportation-train-cancel-jammu-news-c-10-lko1027-562760-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फिर असुविधा, दो माह के मेगा ब्लॉक के बाद रेलवे ने फिर रद्द कीं आठ ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फिर असुविधा, दो माह के मेगा ब्लॉक के बाद रेलवे ने फिर रद्द कीं आठ ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 12 से 19 मार्च तक नहीं चलेंगी, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे डिविजन प्रबंधन त्योहारी सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहा है। दो जनवरी से मार्च तक दो महीने के मेगा ब्लॉक लेने के बाद अब रेलवे ने फिर आठ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रद्द रखी गई ट्रेन में कानपुर सेंट्रल, मोर ध्वज, दुरंतो शामिल है। इससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों को असुविधा होगी।
12469 सेंट्रल कानपुर-जम्मू 12, 14, 19 और 21 मार्च, जबकि 12470 जम्मू-सेंट्रल कानपुर 11, 13, 18 और 20 मार्च को रद्द रहेगी। 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मू तवी 10 और 17 मार्च, जबकि 14606 जम्मू तवी-योग नगरी ऋषिकेश नौ और 16 मार्च को रद्द रहेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस नौ, 11 और 14, 16 और 18 मार्च को रद्द रहेगी। 12266 जम्मू- दिल्ली सराय रोहिल्ला 10, 12, 15, 17 और 19 मार्च को रद्द रहेगी। इस तरह 14691 बरौनी जंक्शन-जम्मू तवी 16 मार्च और 14692 जम्मू-बौरनी जंक्शन 14 मार्च को रद्द रहेगी।
साथ ही 18101 टाटा नगर-जम्मू तवी, 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस पांच से 23 मार्च तक अमृतसर तक ही चलेगी। 18102 जम्मू तवी-टाटानगर और 18310 जम्मू तवी-संबलपुर आठ से 26 मार्च तक अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलेगी।