फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, traffic divierson

Jammu News: घर से निकलने से पहले रखें ध्यान, आज इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
jammu, traffic divierson
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा रणबीरेश्वर मंदिर से शुरू होगी और शहर का चक्कर लगाने के बाद रणबीरेश्वर मंदिर परिसर में ही संपन्न होगी। इस दौरान आम लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो, इसके लिए यातयात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
शोभायात्रा रणबीरेश्वर मंदिर से शुरू होगी और इंदिरा चौक, हरी मार्केट, रघुनाथ बाजार, भारत माता चौक, पुराने अस्पताल रोड, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, परेड चौक से होते हुए रणबीरेश्वर मंदिर परिसर में संपन्न होगी।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से इन सड़कों में यातायात में रहेगा बदलाव
इस दौरान ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सुबह 10 बजे से कुछ रास्तों पर आवाजाही में बदलाव रहेगा। सभी सड़कों से आने वाले चार पहिया वाहनों को लाइब्रेरी चौक से सिविल सचिवालय होते हुए विजिलेंस रोटरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। परेड महिला कॉलेज फ्लाई ओवर से विजिलेंस रोटरी की ओर आने वाले वाहनों को लाइब्रेरी चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आयुष निदेशालय विजिलेंस रोटरी से इंदिरा चौक की ओर आने वाले सभी वाहनों को आयुष निदेशालय से फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इंदिरा चौक से से शालामार चौक की ओर आने वाले सभी वाहनों को सीसीडी से एमएलए हॉस्टल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह विवेकानंद चौक से रघुनाथ मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को सुंदर सिंह गुरुद्वारा कट से रेजिडेंसी रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। पंजतीर्थी से चौक चबूतरा की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात संबंधी सहायता के लिए इन नंबरों पर करें फोन
पुलिस ने शोभायात्रा का सही स्थान जानने और यातायात संबंधी किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) से । 0191-2459048, 0191-2740550 और 94191-47732 पर संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed