फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, traders fedration ware house nehru market

Jammu News: ट्रेर्ड्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

विज्ञापन
jammu, traders fedration ware house nehru market
दिसंबर के आखिर में चुनाव प्रस्तावित, उम्मीदवारों को लेकर जोड़तोड़ शुरू
विज्ञापन

ट्रेर्ड्स फेडरेशन के छह अहम पदों के लिए होगा मतदान, 600 मतदाता लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयस हाउस के ट्रेर्ड्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दिसंबर के आखिर में छह अहम पदों के लिए चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसमें 600 मतदाता हिस्सा लेंगे।
उधर, चुनाव की चर्चा के साथ उम्मीदवारों को लेकर विभिन्न खेमों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दो साल के कार्यकाल वाली ट्रेर्ड्स फेडरेशन के चुनाव करीब दो साल से लंबित हैं। ट्रेर्ड्स फेडरेशन के लिए प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन

इस फेडरेशन से एशिया से बिक्रम चौक तक अधिकांश व्यापारी जुड़े हैं। इसके अलावा जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से भी सदस्य पंजीकृत हैं। यह चुनाव एक लंबी प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं, जिसमें जम्मू संभाग के व्यापारियों का हित जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंडी से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। कोविड और अन्य सामाजिक कल्याण कार्यों में फेडरेशन की सराहनीय भूमिका रही है।


प्रस्तावित चुनाव के लिए कर रहे तैयारी : अध्यक्ष
फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि फेडरेशन के चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर तिथियों को फाइनल किया जाएगा। व्यापारी समुदाय और समाज हित के लिए समय-समय पर फेडरेशन खड़ी रही है। खासतौर पर जम्मू संभाग के हितों के लिए आवाज उठाई जाती रही है। कोविड के दौरान वेयर हाउस में जरूरतमंद मरीजों और लोगों के लिए ऑक्सीजन, राशन और दवा वार रूम स्थापित किया गया था। घरों तक भी जरूरतमंदों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed