{"_id":"622ef48cf8d67522c10d09a7","slug":"jammu-to-host-41st-national-archery-championship-many-famous-players-including-deepika-kumari-will-take-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: जम्मू करेगा 41वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी, दीपिका कुमारी सहित कई नामी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: जम्मू करेगा 41वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी, दीपिका कुमारी सहित कई नामी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Mon, 14 Mar 2022 01:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:30 PM IST
सार
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली बार तीरांदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर की 24 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
दीपिका कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू 41वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। चैंपियनशिप 21 से 30 मार्च के बीच स्थानीय एमए स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी, अतानु दास, अभिषेत वर्मा सहित कई नामी खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में इंडियन स्टाइल, रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें मेजबान जम्मू-कश्मीर की 24 सदस्यीय टीम भाग लेगी।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर पहली बार तीरांदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन इसकी तैयारी जोर शोर में जुटा है। एसोसिएशन प्रतियोगिता के बारे में आधिकारिक जानकारी जल्द ही देगा। एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की कहना है कि चैंपियनशिप की मेजबानी जम्मू-कश्मीर को मिलना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि होगी। प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया है। इसमें 24 खिलाड़ी तथा छह अफसर शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर की टीम इस प्रकार है-
विज्ञापन
महिला टीम में उषा देवी, सिमी शर्मा, मीनू चौधरी, काजल गोरिया, सुनैना देवी, स्माइली थापा, शिखा भगत, साक्षी देवी, मनीषा अग्रवाल, दीपा देवी, अनु भगत और राधिका मलगोत्रा शामिल हैं। वहीं, पुरुष टीम में शुभम शर्मा, पप्पू राठौर, राकेश कुमार, दिव्यांश सुरी, भवानी सिंह, पंकज कुमार, भवानी जसरोटिया, विशाल सिंह, अतुल भारती, सौम्या जम्वाल, मुकेश कुमार और सलमान खान शामिल हैं।
विज्ञापन