फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Three including SPO died in three road accidents on the highway

Jammu: हाईवे पर तीन सड़क हादसों में SPO समेत तीन की मौत

Mon, 21 Nov 2022 11:19 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 11:19 AM IST
सार

झज्जर कोटली के सुकेतर के पास रविवार को देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जम्मू के झज्जर कोटली और सिद्दड़ा के पास हुए तीन सड़क हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Jammu: Three including SPO died in three road accidents on the highway
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाईवे पर जम्मू के झज्जर कोटली और सिद्दड़ा के पास हुए तीन सड़क हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक कंपनी कर्मी भी शामिल है। पहला मामला झज्जर कोटली में शनिवार शाम को पेश आया है, जिसमें कार की टक्कर से ड्यूटी से लौट रहे एसपीओ की मौत हो गई। उसकी पहचान मनोहर लाल निवासी दोमेल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वह झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन में तैनात था। एक हफ्ते में दूसरे एसपीओ की सड़क हादसे में मौत हुई है। इसके पहले बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में तैनात एसपीओ रजत चौधरी की नाके पर ड्यूटी के दौरान ट्रक के रौंदने से जान गई थी। शनिवार शाम को एसपीओ थाने में ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहा था। झज्जर कोटली में कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे नारायणा अस्पताल कटड़ा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। दूसरा मामले में नेशनल हाईवे पर सिद्दड़ा के पास टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वह बाहु प्लाजा जम्मू स्थित एक कंपनी में काम करता था। उसकी पहचान विनय पंडिता निवासी जगती कश्मीरी पंडित विस्थापित कॉलोनी नगरोटा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे वह जम्मू की तरफ स्कूटी पर आ रहा था। सिद्दड़ा के पास टैंकर ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। 

बस की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा घायल
झज्जर कोटली के सुकेतर के पास रविवार को देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जम्मू के गुज्जर नगर निवासी सगे भाई शेर हुसैन और शेर बाज बाइक पर उधमपुर से जम्मू आ रहे थे। सुकेतर नाके के पास एक बस ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से जीएमसी में पहुंचाया गया, जहां शेर हुसैन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शेर बाज का उपचार जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेजा गया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया है। ब्यूरो


सड़क हादसे के घायल युवक की जीएमसी में मौत
कठुआ में शुक्रवार को कालीबड़ी के पास एक सड़क हादसे में घायल युवक की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक गंगा राम मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला था और मौजूदा समय में शहीदी चौक कठुआ में रहता था। कालीबड़ी के पास शुक्रवार को स्कूटी फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार जीएमसी में चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed