फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: The property of ISI agent Ghulam Nabi Fai will be confiscated

Jammu: कश्मीर को लेकर दुष्प्रचार करने वाले ISI आई एजेंट गुलाम नबी फई की जमीन होगी कुर्क, NIA कोर्ट का आदेश

Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
सार

फई की संपत्ति कुर्क करने के अदालत के इस आदेश को केवल कानूनी कार्रवाई नहीं बल्कि उस पूरे देशद्रोही तंत्र पर सीधा वार माना जा रहा है जो विदेश में बैठकर भारत को चुनौती देता रहा है।

विज्ञापन
Jammu: The property of ISI agent Ghulam Nabi Fai will be confiscated
NIA court - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने अमेरिका में कश्मीर को लेकर दुष्प्रचार में शामिल रहे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट गुलाम नबी शाह फई की करीब डेढ़ कनाल जमीन तत्काल कुर्क करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


एनआईए कोर्ट पहले ही फई को भगोड़ा घोषित कर चुकी है। फई की संपत्ति कुर्क करने के अदालत के इस आदेश को केवल कानूनी कार्रवाई नहीं बल्कि उस पूरे देशद्रोही तंत्र पर सीधा वार माना जा रहा है जो विदेश में बैठकर भारत को चुनौती देता रहा है।
विज्ञापन


बडगाम जिले के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के विशेष न्यायाधीश याह्या फिरदौस ने मंगलवार को यह आदेश दिया। अदालत ने बडगाम के उपायुक्त (कलेक्टर) को राजस्व और पुलिस अधिकारियों की सहायता से संपत्ति पर तत्काल कब्जा लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फई की वड़वान में एक कनाल दो मरला और गांव छत्ताबुग में 11 मरला जमीन है जिसे जब्त किया जाएगा। अदालत का यह फैसला सहायक लोक अभियोजक मोहम्मद इकबाल राथर की ओर से दाखिल एक आवेदन के बाद आया है।

अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि कुर्की अत्यावश्यक है क्योंकि जमीन फई के रिश्तेदारों के कब्जे में है और कानूनी प्रक्रिया विफल होने पर वे उसे बेच सकते हैं। विशेष न्यायाधीश याह्या फिरदौस ने अपने सात पृष्ठ के आदेश में कहा, यह अदालत रिकॉर्ड से संतुष्ट है कि आरोपी ने इरादतन खुद को छिपा रखा है।

भगोड़ा घोषित कर चुकी है अदालत
मूलरूप से बडगाम निवासी डॉ. फई के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत 2020 में मामला दर्ज किया गया था। 26 अप्रैल 2025 को अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है।


उसे प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी का समर्थक होने के साथ ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन का करीबी भी माना जाता है। उसने वाशिंगटन स्थित कश्मीरी अमेरिकन काउंसिल (केएसी) के निदेशक के रूप में पहचान बनाई। केएसी को लेकर उसका दावा था कि यह कश्मीर के लोगों पर तथाकथित अत्याचार को उजागर करने वाला एक स्वतंत्र और जमीनी स्तर का संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed