{"_id":"632e0f8ad66eba6b0f41321a","slug":"jammu-terrorists-tracked-with-state-of-the-art-drones-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir News : श्रीनगर में अत्याधुनिक ड्रोन से आतंकियों पर नजर, पुलिस ने बताई इसकी खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir News : श्रीनगर में अत्याधुनिक ड्रोन से आतंकियों पर नजर, पुलिस ने बताई इसकी खासियत
Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
drone
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस अत्याधुनिक ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की सर्विलांस कर रही है। इसके जरिये देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त, आतंकियों, ओवर ग्राउंड वर्कर तथा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने ड्रोन से सर्विलांस का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
ट्वीट में कहा गया है कि ड्रोन में हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगा हुआ है। मैदान से यह नजर नहीं आएगा लेकिन लोगों की संपत्तियों तथा उनके जीवन को इससे कोई खतरा नहीं है। वीडियो में दिखाया गया है कि बिना किसी दृश्यता के ड्रोन सर्विलांस कर रहा है। ज्ञात हो कि आतंकवाद निरोधक अभियानों में भी सुरक्षा बलों की ओर से ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे आतंकियों की सटीक जानकारी हासिल कर उन्हें मार गिराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन