फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Terrorist sent to Zakir interrogation center

जम्मू कश्मीर: जम्मू दहलाने वाले आतंकी जाकिर पूछताछ केंद्र भेजा, कठुआ में स्टिकी बम के साथ पकड़ा गया था

Thu, 13 Oct 2022 02:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 13 Oct 2022 02:56 AM IST
सार

जम्मू में जेआईसी में विभिन्न एजेंसियां अब जाकिर से आतंक के अलग-अलग कनेक्शन पर पूछताछ करेंगी। ड्रोन से हथियारों की खेप कहां उतारी गई, कैसे बिलावर के मलाड़ तक पहुंची।

विज्ञापन
Jammu: Terrorist sent to Zakir interrogation center
कठुुआ पुलिस की हिरासत में आतंकी जाकिर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर को दहलाने के लिए बड़े पैमाने असलहा जमा कर रहे जैश ए मोहम्मद के आतंकी जाकिर को संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) जम्मू भेज दिया गया है। दो अक्तूबर को पकड़े गए आतंकी से लगातार कठुआ पुलिस पूछताछ कर रही थी। 

विज्ञापन

 

जिसकी निशानदेही पर स्टिकी बम और आईईडी पुलिस ने बरामद किए थे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू में जेआईसी में विभिन्न एजेंसियां अब जाकिर से आतंक के अलग-अलग कनेक्शन पर पूछताछ करेंगी। ड्रोन से हथियारों की खेप कहां उतारी गई, कैसे बिलावर के मलाड़ तक पहुंची।

विज्ञापन

 

किसने उसकी मदद की इसकी भी जांच की जाएगी। संयुक्त पूछताछ केंद्र में इस बात पर भी जांच की जाएगी कि क्या जाकिर किसी अन्य स्थानीय के संपर्क में था। क्या वो स्लीपर सेल के रूप में अन्य युवाओं को भी आतंकी संगठन में शामिल करने का काम कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कठुआ पुलिस दो अक्तूबर को उसके पकड़े जाने के दौरान एक स्टिकी बम और बीस हजार की बरामदगी और उसके बाद उसकी निशानदेही पर तीन स्टिकी बम और तीन आईईडी की बरामदी का खुलासा कर चुकी है।


जांच का हवाला देते हुए फिलहाल पुलिस अन्य किसी भी पहलू को सार्वजनिक नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed