{"_id":"58f621654f1c1b19744727d8","slug":"jammu-temperature-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में आग उगलने लगे सूर्यदेव, पारा 40 के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में आग उगलने लगे सूर्यदेव, पारा 40 के पास
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 18 Apr 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का मौसम
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में सूर्य देव आग उगलने लगे हैं। राज्य के सभी हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा चढ़ने का सिलसिला जारी है। जम्मू में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री चढ़कर 39.7 के साथ चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन गुजरा। घाटी के कई इलाकों में भी दिन का पारा तीस डिग्री को छूने लगा है।
भीषण गर्मी से सामान्य जनजीवन पर असर दिखने लगा है। तपिश के बीच बिजली कटौती ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार घाटी से 19 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे आगामी दिनों में कुछ राहत मिल सकती है। जम्मू में पिछले कुछ दिनों से ठंडी चल रही रातों में अब तपिश का अहसास हो रहा है।
संभाग के कई हिस्सों में रात का पारा ही सामान्य से 6 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में मंगलवार सुबह ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने पर सूर्य देव के आगे बढ़ने से ऐसा अहसास हो रहा था कि मानों आसमान से आग के गोले बरस रहे हों।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन के समय अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा बढ़ने लगा है। भीषण गर्मी का श्रमिक वर्ग पर ज्यादा असर रहता है। तीखी धूप में दिहाड़ी लगाना भी मुश्किल हो रहा है।
दिन के समय गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। रियासत के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 7-9 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन के पारे में सामान्य से सात डिग्री चढ़कर 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से वैष्णो देवी के यात्रियों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही है। बुधवार की गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।