फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu teachers will learn modern prospect of education

तो गुरू जी सीखेंगे मॉडर्न शिक्षा के गुर

Thu, 05 Nov 2015 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Nov 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
jammu teachers will learn modern prospect of education

जम्मू विश्वविद्यालय में वीरवार से शुरू हुए तीन सप्ताह के यूजीसी रिफ्रेशर कोर्स में देशभर के विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों की लाइफ साइंस फैकल्टी आधुनिक शिक्षा के गुर सीखेंगी।

विज्ञापन


कोर्स में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ बेहतर व्यवहार, नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें मुंबई, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश से 35 शिक्षक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (एचआरडीसी) और बाटनी विभाग के सहयोग से कराए जा रहे इस कोर्स के उद्घाटन पर कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी के ओवरआल विकास की जिम्मेदारी शिक्षक पर ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को शामिल किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों तक अधिक से अधिक ज्ञान पहुंचाने के प्रयास किए जाएं।

ऐसे कोर्स में प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षक उसे अपने काम में शामिल करें। शिक्षकों को ऐसे कोर्स में सुझाव और अनुभव साझा करने का मौका मिलता है।

बाटनी विभाग के एचओडी प्रो. यशपाल शर्मा ने कहा कि शिक्षकों के साथ वैज्ञानिक कौशल, प्रोत्साहन और सूचना के आदान-प्रदान के क्षेत्र में मजबूती से काम करें।


निदेशक यूजीसी एचआरडीसी प्रो. रजनीकांत ने कहा कि शिक्षण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को शामिल किया जाए। इस दौरान डीन फैकल्टी लाइफ साइंस प्रो. कुलदीप कुमार शर्मा, रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा, सहायक निदेशक रंजीत कालरा आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed