फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu sujwan attack Lieutenant son salute his martyred father jco madan lal

लेफ्टिनेंट बेटे ने दी शहीद पिता को सलामी, बेटे का हौसला देख हर आंख से छलका आंसू

Mon, 12 Feb 2018 01:44 PM IST
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 12 Feb 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
jammu sujwan attack Lieutenant son salute his martyred father jco madan lal
शहीद पिता को सलामी देता जवान - फोटो : एस. खजूरिया, कठुआ

सुंजवां हमले में शहीद जेसीओ मदनलाल चौधरी को पूरे सैन्य सम्मान के साख आखिरी विदाई दे गई। सेना की ओर से दी गई श्रद्धांजलि में शहीद मदनलाल के बेटे लेफ्टिनेंट अंकुश चौधरी ने सलामी दी। बता दें कि जेसीओ मदनलाल निहत्थे ही आतंकियों से भिड़ते हुए शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन


शहीद जवान मदनलाल चौधरी के बेटे अंकुश चौधरी मौजूदा समय में सेना में ट्रेनी लेफ्टिनेंट हैं। अंकुश ने जब अपने पिता के शहीद होने की खबर पाई तो एक बेटे की नहीं एक जवान की हैसियत से उन्हें पूरे सम्मान के साथ सेना की वर्दी में उन्हें सलामी दी। 
विज्ञापन


शहीद जेसीओ का पार्थिव शरीर आज कठुआ स्थित उनके पैत्रिक निवास स्थल पर भी भेजा जाएगा। शहीद सूबेदार मदन लाल चौधरी के पैत्रिक गांव कठुआ में उनकी अंतिम यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। मौजूद ग्रामीणों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वहां मौजूद हर गमगीन चेहरे से आंसू छलक रहा था। हर किसी के जुबां पर बस यहीं सवाल था आखिर कब तक पाक के नापाक हरकतों की वजह से देश के जवान शहीद होते रहेंगे और कब सरकार पाकिस्तान को करारा जवाब देगी। इस दौरान अकबर लोन विरोधी और सेना के समर्थन में नारेबाजी की गई। 


गौरतलब है कि आतंकियों ने सुंजवां कैंप पर शनिवार को हमला कर दिया था जिसमें अब तक सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। जबकि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed