फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, ssp, meeting, cctns

Jammu News: अब ऑपरेटर नहीं, मुंशी खुद करेंगे सीसीटीएनएस डेटा की फीडिंग

विज्ञापन
jammu, ssp, meeting, cctns
बक्शी नगर थाने में सीसीटीएनएस की समीक्षा करते एसएसपी जोगिंदर सिंह: स्रोत पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। थानों में तैनात मुंशी को अब खुद ही अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा फीडिंग करनी होगी। वे ऑपरेटरों पर ही निर्भर नहीं रहेंगे।
यह आदेश पुलिस स्टेशन बख्शी नगर में एसएसपी जोगिंदर सिंह ने सीसीटीएनएस डेटा फीडिंग प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने कहा कि मुंशियत को सीसीटीएनएस लैब के साथ विलय कर दें, जिससे सीसीटीएनएस के लिए अलग से कमरे की जरूरत खत्म हो जाएगी। मुंशी और जांच अधिकारी इससे सीखने के लिए अधिक सक्षम होंगे और निश्चित तौर पर परिणाम भी बेहतर आएंगे।
विज्ञापन

पीर मिट्ठा, नवाबाद व जानीपुर आदि के थानेदारों को कहा गया वे ऐसी ही व्यवस्था सुनिश्चित करें। हमारा मकसद है कि थानों में प्रभावी पुलिसिंग और कुशल डेटा प्रबंधन हो। इसके लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना चाहिए। यदि मुंशी आपरेटरों का इंतजार किए बिना ही डोटा फीड कर देंगे तो समय पर कार्रवाई होगी और समय भी बचेगा। जिले के सभी थानेदारों को इस तरह की व्यवस्था करने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed