फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, srinagr, e vehcile, charging

Jammu News: अब जम्मू और श्रीनगर में तैयार होगा चार्जिंग ढांचा

विज्ञापन
jammu, srinagr, e vehcile, charging
जम्मू। जम्मू और श्रीनगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रस्तावित 200 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए अत्याधुनिक ई चार्जिंग पॉइंट जम्मू और श्रीनगर में बनेंगे। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहा है। इसमें जरूरी सिविल व मशीनी कार्य की रूपरेखा को तय किया जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू के बिक्रम चौक स्थित जेकेआरटीसी यार्ड सहित श्रीनगर में चार्जिंग स्टेशन बनेगा। एक साथ दस से अधिक बसें चार्ज होंगी। शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 100 और जेकेआरटीसी की 20 ई-बसों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में 200 ई-बसें और आने से न सिर्फ परिवहन निगम का बेड़ा मजबूत होगा बल्कि आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। जेकेआरटीसी के महाप्रबंधक अब्दुल राशिद वार ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार कर रहे हैं। पर्याप्त बिजली आपूर्ति, बैकअप सिस्टम और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed