फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar NHW 44 blocked due to massive landslide at dalwas ramban jammu kashmir

रामबन में भारी भूस्खलन, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित, कश्मीर से संपर्क टूटा

Tue, 25 Aug 2020 09:10 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Aug 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar NHW 44 blocked due to massive landslide at dalwas ramban jammu kashmir
भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में रामबन के दलवास में मंगलवार को भारी भूस्खलन हुआ। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। राजमार्ग पर पहाड़ों का मलबा पड़ा हुआ है। वहीं यातायात बाधित होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भी बारिश के दौरान रामबन में विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बदं हो गया था। हजारों की संख्या में ट्रक उधमपुर और जम्मू में रोक दिए गए थे। इसके बाद शनिवार को राजमार्ग के खुलने के बाद इन ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


रविवार को छोटे वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई, लेकिन ट्रकों को नहीं छोड़ा गया। सोमवार तड़के करीब चार बजे ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिली। सैकड़ों की संख्या में जब ट्रक घाटी की तरफ रवाना हुए तो चिनैनी और रामबन में जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद शाम तक बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन के दौरान मिट्टी के मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी रियासी रश्मि वजीर ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले तीन लोगों के शवों की बरामदगी की पुष्टि की है।


अधिकारी ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक अस्थायी शेड इसकी चपेट में आ गया। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में जमालान निवासी मोहम्मद रफीक के बेटे मोहम्मद असलम और खलील अहमद (30) व उसकी पत्नी रुकसाना (25) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुछ भैंस और अन्य जानवर भी भूस्खलन की चपेट में आए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed