{"_id":"e6e7f28e806246bd2ccae08a2b8ce2c1","slug":"jammu-srinagar-nh-reopens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, यात्रा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, यात्रा शुरु
एजेंसी/जम्मू
Updated Sat, 11 Jul 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते बंद पड़ा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए वापस खोल दिया गया है और वहां फंसे वाहनों का जाम अब साफ हो गया है।
विज्ञापन
रामसू में भूस्खलन के कारण कल राजमार्ग बंद हो गया था, जिसकी वजह से 2000 से ज्यादा वाहन राजमार्ग के रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों और मशीनरी ने राजमार्ग साफ कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने आज कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों की सफाई के बाद राजमार्ग को वाहनों के लिए वापस खोल दिया गया। यह दूसरी बार है, जब राज्य में भारी बारिश के कारण राजमार्ग को बंद किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार को तड़के तीन बजे भारी बारिश के कारण राजमार्ग बंद किया गया था और अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया था। कई घंटों तक बंद रखे जाने के बाद राजमार्ग को वापस खोल दिया गया था।
विज्ञापन