फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Srinagar National Highway opened for traffic

जम्मू श्रीनगर हाईवे फिर से खुला, अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना

Thu, 28 Jul 2016 03:20 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Thu, 28 Jul 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
 Jammu-Srinagar National Highway opened for traffic
- फोटो : Amar Ujala

भूस्खलन के कारण बुधवार से बंद पड़े जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार दोपहर बाद फिर से खोल दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि, फिलहाल राजमार्ग को छो़टे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस 300 किमी लंबे हाइवे भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते बंद हो गया था। जिसके बाद घाटी का वाकी देश के साथ सड़क संपर्क टूट गया था। हाईवे बंद होने के कारण सैंकड़ों वाहन और यात्री कल से फंसे हुए थे। हालांकि अभी भारी वाहनों को नगरोटा के पास रोका हुआ है।   
विज्ञापन


आपको बताते चले कि कल हुए भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया था। हालांकि आज राजमार्ग के फिर से खुलने के बाद यात्रा फिर शुरु हो गई है। वहीं मुगल रोड अभी भूस्खलन के कारण बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश, मलबा और पत्थरों के बीच चल रहे वाहन

 Jammu-Srinagar National Highway opened for traffic

भारी बारिश से लोगों को राहत के साथ मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह जलभराव के कारण वाहनों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खैरी के पास भारी मात्रा में पत्थर और पानी आने से वाहन चालक परेशान रहे।

बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई बारिश से हाईवे पर वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जखैनी क्षेत्र में जलभराव के कारण सड़क का दृश्य नहर जैसा हो गया। खैरी क्षेत्र में हाईवे पर पत्थर और मलबा आ गया। इससे वाहनों को गुजरने में दिक्कतें हुईं। हालांकि, हाईवे पर पूरे दिन खुला रहा। यातायात चलता रहा। 

हाईवे के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की मशीनों से मलबे को तुरंत हटाया जाता रहा। हालांकि, पहाड़ से आ रहे पत्थरों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रही। पहाड़ों से आ रहे भारी मात्रा में पानी के कारण हाईवे पर जलभराव भी रहा। 

हाईवे पर पस्सियों में चालक समेत फंसी जेसीबी,  जख्मी चालक अस्पताल में भर्ती 

 Jammu-Srinagar National Highway opened for traffic

रामबन कसबे से जम्मू की ओर करीब तीन किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर मेहाड़ में भारी मात्रा में पस्सियां आ गईं। इसके चलते तकरीबन दो घंटे यातायात ठप रहा। पस्सियों के बीच काम में लगी एक जेसीबी चालक समेत फंस गई। बचाव अभियान में उसे जख्मी हालत में निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुधवार को तड़के से ही पूरे क्षेत्र में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते नेशनल हाईवे पर यातायात भी रुक-रुककर प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार मेहाड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे को फोरलेनिंग करने का काम चल रहा है। विभाग की मशीनरी काम में जुटी है। 

इसी दौरान शाम करीब छह बजे कार्य स्थल पर भारी मात्रा में पस्सियां गिर आईं। पस्सियों में एक जेसीबी भी दब गई। जेसीबी काम पर थी और इसका चालक श्रवण सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब केबिन में था। हादसा होते ही विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को खबर दी। 

इसके बाद बचाव दल समेत एसडीआरएफ, पुलिस और सेना की टीम ने अभियान शुरू कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी को निकाल लिया गया। मलबे में भारी मात्रा में पत्थर भी थे। पत्थर गिरने से जेसीबी की केबिन पर धंस गई। इसके चलते चालक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल रामबन में भर्ती कराया गया है। 

जेसीबी को निकालने के बाद हाईवे से मलबा हटाने के काम में तेजी लाई गई। ग्रेफ समेत अन्य मशीनरी ने रात करीब आठ तक मलबा हटा लिया। अधिकारियों के अनुसार रात आठ बजे नेशनल हाईवे पर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते जिले में हाईवे पर कई स्थानों पर यातायात रुक-रुककर प्रभावित रहा। 

गांगरू, पंथियाल, सेरी के पास हाईवे पर मलबा और पत्थर गिर आने से दोपहर एक बजे कुछ देर के यातायात बंद रहा। ग्रेफ की मशीनरी बारिश के दौरान भी काम में जुटी रही। हाईवे से मलबा हटाने के साथ ही वाहनों को निकाला जाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed