फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar National Highway closed due to snowfall, air-rail services affected in Kashmir and exams to be held today postponed

Weather Updates: बारिश-बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, कश्मीर हवाई अड्डे से 41 उड़ानें ठप, आज होने वाले परीक्षाएं भी स्थगित

Wed, 23 Feb 2022 11:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 11:27 AM IST
सार

प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हवाई सेवाओं के अलावा कश्मीर में ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। जम्मू से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को अनुमति नहीं दी जा रही है।  

विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway closed due to snowfall, air-rail services affected in Kashmir and exams to be held today postponed
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू श्रीनगर हाईवे को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार शाम से ही बारिश और बर्फबारी हो रही है। इसका असर हाईवे के साथ हवाई उड़ानों पर भी पड़ा है। कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण हवाई और रेल सेवा प्रभावित हो गई है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए कश्मीर विश्वविद्यालय ने आज होने वाले परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ों से लगातार पत्थर गिरने और भूस्खलन होने के कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। श्रीनगर हवाई अड्डे से 41 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 

विज्ञापन

जम्मू या श्रीनगर जाने वाले किसी भी वाहनों को अनुमति नहीं

इससे कई वाहन अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं। रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़, मरूग, पंथियाल और शेरबीबी में यातायात रोक दिया गया है। जम्मू या श्रीनगर जाने वाले किसी भी वाहनों को अनुमति नहीं दी गई है। उधर कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण बनिहाल से काजीकुंड ट्रेन सेवा प्रभावित हो गई है। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें को संचालित करने में दिक्कत आ रही है। श्रीनगर शहर में पांच से छह तथा गुलमर्ग में 15 फीट तक बर्फ गिरी है। 

विज्ञापन

कश्मीर विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी की परीक्षाओं को स्थगित किया

कश्मीर विश्वविद्यालय ने खराब मौसम को देखते हुए बुधवार को होने वाली विश्वविद्यालय की सभी यूजी, पीजी और  व्यावसायिक कोर्सों की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ माजिद जमान ने बताया कि स्थगित किए गए प्रश्नपत्रों की नई तारीखों की सूचना जल्द जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात अधिकारियों ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर 

अनंतनाग, कुलगाम काजीगुंड, नवयुग सुरंग, बनिहाल, जवाहर सुरंग में हिमपात हुआ है। जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़ समेत अन्य इलाके में बारिश जारी है। यातायात अधिकारियों ने लोगों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को यात्रा करने से पहले नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी है। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। लोग ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट जम्मू 0191-2459048, ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट रामबन 9419993745, ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट श्रीनगर 0194- 2450022, 2485396 से संपर्क कर सकते हैं। 


वीरवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद 

मौमस विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई है। जम्मू क्षेत्र में 1-2 फीट हिमपात और गरज के साथ बारिश हुई है। श्रीनगर में साढ़े आठ बजे तक 7.5 इंच हिमपात दर्ज किया गया। वीरवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। माह के अंत में किसी भी बड़ी बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed