फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-srinagar national highway closed

अगले 72 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी

Sat, 12 Mar 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 12 Mar 2016 01:26 PM IST
सार

  • अगले 72 घंटों में मौसम के खराब रहने के आसार
  • गुलमर्ग में भारी बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले
  • कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित
  • भारी बारिश के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
jammu-srinagar national highway closed
खराब मौसम के चलते बंद हुआ नेशनल हाइवे - फोटो : PTI

विस्तार

रियासत में शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज से मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस महानिदेशक के राजेंद्र ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पुलिस और एसडीआरएफ को हर स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा है। देर शाम भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर यातायात रोक दिया गया। एसएसपी ट्रैफिक के अनुसार शनिवार को स्थिति देखकर ट्रैफिक बहाल किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 13 सेंटीमीटर बर्फ गिरने से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। खराब मौसम के बीच देर शाम तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी था, लेकिन लगातार बारिश की सूरत में हाईवे पर मार पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले 72 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी

jammu-srinagar national highway closed
अगले 72 घंटों में भारी बार‌िश की चेतावनी जारी - फोटो : AMAR UJALA

मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 17 मार्च से मौसम दोबारा करवट बदल सकता है।  राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। 

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चापर सेवा प्रभावित हुई।जिला उधमपुर के स्योजधार के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। राजोरी जिला की पीर पंजाल रेंज के साथ बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल और कोटरंका तहसीलों के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से पारा गिर गया है। 

घाटी के पर्वतीय क्षेत्रों में भी सफेद चादर बिछ गई है। उधमपुर जिला की चिनैनी तहसील में तेज बारिश हुई। भद्रवाह में शीतलहर ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। कठुआ जिले के बिलावर, बसोहली, महानपुर आदि इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। 

मौसम में बदलाव से राज्य के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस गिर गया है। श्रीनगर में रुक रुक कर बारिश जारी थी। मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed