फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar Highway tonight

Jammu News: आज रात जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिर नहीं चलेंगे वाहन

Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar Highway tonight
-मबन से बनिहाल के बीच सड़क की मरम्मत की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात फिर यातायात बंद रहेगा। इससे पहले वीरवार की रात भी हाईवे को मरम्मत कार्य के चलते बंद रखा गया था। पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में इस हाईवे पर 17 स्थानों को मरम्मत कार्य के लिए चुना गया था। इन स्थानों की एक-एक कर मरम्मत की जा रही है।

एसएसपी ट्रैफिक (हाईवे) रोहित बस्कोत्रा ने बताया, हाइवे पर मरम्मत कार्य के चलते कुछ दिनों के अंतराल पर रात को ट्रैफिक बंद रखा जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार रात को राजमार्ग बंद रहेगा। इस दौरान रामबन से बनिहाल के बीच मरम्मत कार्य किया जाएगा। शनिवार शाम 6 बजे के बाद काजीगुंड से रामबन की ओर हाईवे पर किसी तरह के वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह शाम 5 बजे के बाद नगरोटा से और शाम 6 बजे के बाद उधमपुर से भी कोई वाहन आगे नहीं जा सकेगा। रविवार सुबह यातायात बहाल किया जाएगा। इससे पहले वीरवार रात हाईवे बंद रहने के बाद शुक्रवार सुबह यातायात बहाल किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed