मौसम की मार, साढ़े बारह घंटे बंद रहा हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश शनिवार फिर आफत लेकर आई। उधमपुर के खैरी इलाके में पहाड़ी से मलबे गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात साढ़े बारह घंटे ठप रहा। हाईवे पर जगह-जगह जाम से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। कठुआ की बसोहली तहसील में पस्सियां गिरने से दो मकानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
तेज बारिश के कारण उधमपुर के खैरी इलाके में शुक्रवार रात 1.30 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसे शनिवार दोपहर एक बजे हटाया जा सका। इस दौरान रियासत के पंद्रह जिलों का देश से सड़क संपर्क कटा रहा।
खैरी में अब नई पस्सियां गिरी
उधमपुर से आगे रेल सेवा नहीं होने के कारण लोगों को खैरी में मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। खैरी में पुरानी पस्सियां गिरने की जगह पर अब नई पस्सियां गिरी थीं। करीब सौ मीटर का रास्ता प्रभावित हुआ। मलबा गिरने से सड़क को क्षति पहुंची है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सिंगल लेन ही बची रहने से दोनों तरफ फंसी गाड़ियों को बारी-बारी से छोड़ा गया।
जिला कठुआ में तेज बारिश से हाईवे समेत कई इलाकों में जलभराव रहा। बसोहली तहसील के रिड़ी मोहड़े में पहाड़ी खिसकने से मलबा एक घर में घुस गया। इसके पास के एक अन्य घर पर भी मलबा गिरा है।
घगरोड़ में बक्करवालों के तीन कच्चे घरों पर भी बारिश का कहर टूटा। प्रशासन से प्रभावितों को टेंट मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।