{"_id":"56f802d44f1c1b9e3ff14eda","slug":"jammu-srinagar-highway-remained-closed-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टानें गिरने से तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टानें गिरने से तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 27 Mar 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम साफ होने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिक्कतें जारी हैं। रविवार को भी जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा जा सका।
इस बीच, दोपहर 2:30 बजे बनिहाल के पास शेरबीबी और नाशलाना के बीच फोरलेन कार्य के दौरान कुछ चट्टानों के हाईवे पर आ जाने से ढाई घंटे तक हाईवे बंद रहा। इस दौरान भारी जाम भी लग गया।
शाम पौने पांच बजे ही वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। सोमवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च से रियासत में हल्की बारिश के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग में रामबन और बनिहाल तथा बटोत के इलाके में कई जगह मरम्मत और फोरलेन कार्य के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है। एकतरफा हाईवे खुले रहने से फिलहाल सुबह पांच बसे से शाम तीन बजे तक ही वाहनों को छोड़ा जा रहा है।