{"_id":"5e012af38ebc3e87b57f413d","slug":"jammu-srinagar-highway-opened-thousands-of-vehicles-pulled-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, हजारों वाहन निकाले, कई इलाकों में घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, हजारों वाहन निकाले, कई इलाकों में घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
Tue, 24 Dec 2019 02:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jammu-srinagar Highway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सोमवार दोपहर बाद खुलने से यात्रियों को राहत मिली। पिछले तीन दिन से हाईवे पर फंसे हजारों वाहनों को निकाला गया। मगर जम्मू और श्रीनगर की तरफ से नए वाहनों को नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन
रामबन के डिगडोल सहित अन्य हिस्सों में भूस्खलन हाईवे के लिए चुनौती बना हुआ है। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पहले से ही बंद है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पर भी यातायात बंद है। इस बीच सोमवार को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहा। जम्मू और आसपास के इलाकों में सुबह और रात में घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को भी मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने के बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से गिरकर 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में प्रात घने कोहरे को छोड़कर दिन में मौसम साफ होने पर बाजारों में रौनक बढ़ी है।
विज्ञापन
कोहरे के कारण यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री तक पहुंच जाने से अधिकतर यात्री दिन के समय वैष्णो देवी की पैदल यात्रा कर रहे हैं।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 16.9 डिग्री
पहलगाम माइनस 10.8 डिग्री
गुलमर्ग माइनस 8.5 डिग्री
काजीकुंड माइनस 2.0 डिग्री
श्रीनगर 0.8 डिग्री