फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway opened on fifth day for half an hour and again closed, several people in jam

जम्मू-श्रीनगर हाईवे छठे दिन भी हिमस्खलन के चलते रहा बंद,सैकड़ों वाहन फंसे

Mon, 11 Feb 2019 12:43 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 11 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway opened on fifth day for half an hour and again closed, several people in jam
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे को कई दिनों की मशक्कत के बाद रामबन के विभिन्न हिस्सों से पस्सियां हटाकर रविवार दोपहर को खोलने में कामयाबी मिली। अभी कुछ वाहन गुजरे ही थे कि करीब आधे घंटे के बाद मारोग में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद हो गया। ऐसे में लगातार छठे दिन भी उधमपुर व आसपास के इलाकों में सैकड़ों की संख्या में वाहन रोक कर रखे गए। जम्मू बस स्टैंड में फंसे यात्रियों ने एयरलिफ्ट किए जाने की मांग पर प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन


भारी बारिश व बर्फबारी के बाद रामबन के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है। पुलिस की तरफ से लगाई गई मशीनरी सुबह से ही राजमार्ग से पस्सियां हटाने के काम में लग गई थीं। दोपहर करीब 2:20 बजे राजमार्ग से पस्सियां हटाने में कामयाबी मिली और बीच में फंसे वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


करीब 50 वाहन अभी निकले ही थे कि 2:50 मिनट पर मारोग में फिर से बड़ी पस्सी राजमार्ग पर आकर गिरी और राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद हो गया। पस्सी इतनी बड़ी थी कि इसको एक दिन में हटाना संभव नहीं लग रहा है। अब राजमार्ग के सोमवार को ही खुलने की संभावना है।  आईजी ट्रैफिक आलोक कुमार ने बताया कि हाईवे को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीले इलाकों में रसद उपलब्ध कराने के निर्देश

राज्य के बर्फ वाले इलाकों में जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनेई ने रविवार को कश्मीर और जम्मू संभागों में विशेष रूप से बर्फ वाले स्थानों पर खाद्यान्न, एलपीजी, मिट्टी के तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और अन्य आवश्यक सामानों का पर्याप्त भंडार करने को कहा। सलाहकार ने यह भी निर्देश दिया कि कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों के बर्फीले और दुर्गम क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मंडलायुक्त कश्मीर, बशीर अहमद खान और आयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले डॉ अब्दुल राशिद को दोनों संभागों के लिए भंडार और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed