{"_id":"08616e22b1cf2347f32d51642e35ba23","slug":"jammu-srinagar-highway-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, फंसे वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला, फंसे वाहन रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के गांगरू क्षेत्र में हुए भूस्खलन को साफ कर सोमवार को 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को दोनों तरफ से हलके वाहनों और श्रीनगर से जम्मू के लिए भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया। इससे हाईवे पर फंसे लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। हाईवे खुलने से मंगलवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रियों का जत्था भी रवाना करने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है।
विज्ञापन
बीआरओ (बार्डर रोड आर्गनाइजेशन) के अधिकारियों के अनुसार रामबन के पास हाईवे पर गिरीं पस्सियों और भूस्खलन को कड़ी मशक्कत के बाद साफ कर हाईवे को खोल दिया गया है। सुबह ग्यारह बजे के करीब हलके वाहनों के और हाईवे पर फंसे वाहनों को क्लीयर करने के लिए दोनों तरफ से हाईवे को खोल दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू श्रीनगर हाईवे को हलके वाहनों के लिए दोनों तरफ से खोल दिया गया और श्रीनगर से जम्मू के लिए भारी वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
मौसम मेहरबान रहा तो जम्मू से भारी वाहन मंगलवार को श्रीनगर के लिए रवाना किए जाएंगे। जम्मू के जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह ने अमर उजाला को बताया कि हाईवे खुलने के बाद अब जम्मू से दो दिन से रुके श्री अमरनाथ यात्रियों को मंगलवार को श्री अमरनाथ यात्रा के अगले आधार शिविर पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना करने की तैयारी की गई है। मौसम मेहरबान रहा तो श्री अमरनाथ यात्रा का जत्था जम्मू स्थित यात्री निवास से सुबह रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन