{"_id":"5df86e2e8ebc3e8812750c2e","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-again-traffic-system-disrupted-due-to-stone-fall-near-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे, रामबन के पास पत्थर गिरने से यातायात व्यवस्था बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे, रामबन के पास पत्थर गिरने से यातायात व्यवस्था बाधित
Tue, 17 Dec 2019 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात एक बार फिर बाधित हो गया है। चार दिन बाद सोमवार को हाईवे पर यातायात बहाल हुआ था। लेकिन मंगलवार को रामबन में हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। अभी भी हाईवे पर हजारों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जवाहर टनल पर बर्फबारी और रामबन के कई हिस्सों में राजमार्ग पर मलबा हटाने के बाद सोमवार को चार दिन बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही बहाल हुई थी। हाईवे खुलने पर रास्ते में फंसे करीब चार हजार वाहनों को सबसे पहले निकाला गया। दोनों ओर से सामान्य यातायात बंद रखा गया। हाईवे के अलावा दूसरी जगह रोके गए वाहन अभी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं अगर मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्के बादलों को छोड़कर अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ हो गया है। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री कम होने से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। सुबह कोहरे का भी असर दिख रहा है लेकिन खिली धूप निकलने से लोगों को दिन में राहत मिली। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से सांझीछत के बीच चॉपर सेवा भी सामान्य हो गई है।
विज्ञापन