{"_id":"621c561b0aabf9540b1a7722","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-after-heavy-landslide-in-chinaini","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Updates: चिनैनी में भारी भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों वाहन कई इलाके में फंसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Updates: चिनैनी में भारी भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, हजारों वाहन कई इलाके में फंसे
Mon, 28 Feb 2022 10:28 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/चिनैनी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:28 AM IST
सार
जम्मू श्रीनगर हाईवे सोमवार को भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। इसे खोलने के लिए बड़ी संख्या में मशीनरी लगी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक शाम तक इसे खोला जा सकता है।
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : रोहित गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनैनी के देवाल ब्रिज के पास समरोली इलाके में भारी भूस्खलन के बाद सोमवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया। इससे पहले रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे इसे खोला गया था। रामसू और बनिहाल समेत हाईवे पर जगह-जगह यातायात जाम लग गया है। उधमपुर और रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोककर रखा गया है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को राजमार्ग को खोलने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
राजमार्ग खुलने पर केवल यात्री वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी
अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग खुलने पर केवल यात्री वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद ट्रकों को छोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर रोज यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार शाम करीब सात बजे 16 घंटे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली थी। पुलिस ने पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन ट्रकों को पुलिस ने उधमपुर में ही रोक कर रखा।
विज्ञापन
रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने से बंद हुआ था राजमार्ग
ट्रकों के चालकों ने उम्मीद जताई थी कि रविवार सुबह उनको घाटी जाने की अनुमति दे दी जाएगी। लेकिन शनिवार देर रात करीब दो बजे रामबन के मगरकोट में पस्सियां गिरने पर एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बंद होने से फिर से रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती ही चली गई और सुबह दस बजे तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिया गया था।
विज्ञापन
जखैनी में यातायात बाधित होने से चालकों समेत स्थानीय निवासी भी परेशान
जखैनी इलाके में वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति बनी हुई है और इससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कंपनी के मशीनरी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रविवार शाम करीब चार बजे राजमार्ग खोला। राजमार्ग के खुलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इनके बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन ट्रकों को पुलिस ने शाम तक घाटी जाने की अनुमति नहीं दी। ट्रक चालकों का कहना था कि कई दिनों से रोके जाने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती ही जा रही है।