फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu & srinagar both become smart city

'जम्मू-कश्मीर की दोनों राजधानियां बनेंगी स्मार्ट सिटी'

Sat, 28 May 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 28 May 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
jammu & srinagar both become smart city
स्मार्ट सिटी - फोटो : Demo Pic.
राज्य सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि रियासत की दोनों राजधानियां जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट श्रेणी बनेंगी। इसके लिए डीपीआर बनाने को पैसा जारी कर दिया गया है। यह घोषणा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने की।
विज्ञापन


राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र से पत्र आ गया है। उन्होंने पत्र की कापी विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला को भी सौंपी। इसे पढ़ने के बाद उमर ने आपत्ति जताई कि इस पत्र में कहीं नहीं लिखा है कि दोनों राजधानियां स्मार्ट सिटी में शामिल कर ली गई हैं।
विज्ञापन


इसमें सिर्फ इतना भर कहा गया है कि दोनों शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका दिया गया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने साफ तौर पर कहा था कि रियासत के  दोनों शहरों में से किसी एक को ही स्मार्ट सिटी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

​प्रतियोगिता स्मार्ट सिटी प्रक्रिया का हिस्सा: निर्मल

jammu & srinagar both become smart city
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा में बोलते ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
इस पर महबूबा ने कहा कि इंतजार करें दोनों शहर स्मार्ट सिटी घोषित होंगे। इसके लिए केंद्र ने पूरी तरह आश्वस्त किया है।  उन्होंने कहा कि कश्मीर में अवंतीपोरा और जम्मू में विजयपुर में एम्स को भी मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीट के मामले में भी कहा जाता है कि राज्य सरकार ने अनुच्छेद 370 को कमजोर कर दिया। वस्तुस्थिति यह है कि राज्य में मेडिकल शिक्षा एमसीआई के दायरे में है।

​नीट भी एमसीआई के तहत ही है तो ऐसे में 370 कैसे कमजोर हो गया। वैसे भी यह साफ है कि राज्य के विशेष दर्जे पर नीट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  इस मामले में किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रियासत के उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि दोनों राजधानियों को स्मार्ट सिटी बनाए जाने की घोषणा जल्द हो जाएगी। जो शहर स्मार्ट सिटी घोषित किए गए हैं उन्होंने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।

स्मार्ट सिटी के मानकों के अनुरूप ही स्मार्ट सिटी घोषित होंगे। इसके लिए प्रक्रिया तो अपनानी ही होगी। केंद्र सरकार ने आश्वस्त किया है कि जम्मू और श्रीनगर दोनों ही स्मार्ट सिटी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed