फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, welcome sports team

Jammu News: संतोष ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने पर टीम सम्मानित

विज्ञापन
jammu, sports, welcome sports team
फुटबाल टीम का स्वागत करते खेल मंत्री। संवाद - फोटो : welcome, football team
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर फुटबॉल टीम ने संतोष ट्रॉफी के निर्णायक दौर के लिए क्वालीफाई किया है। प्रदेश की टीम अब 14 दिसंबर से तेलंगाना में होने जा रहे फाइनल राउंड में मुकाबले खेलेगी। संतोष ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम को युवा सेवा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने सम्मानित किया।
सतोष ट्राॅफी के ग्रुप-1 के मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही है। अंतिम मुकाबले में लद्दाख को 5-0 से हराया था। सोमवार को जम्मू पहुंची फुटबॉल टीम को खेल मंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारी पहचान हैं। उन्हें बेहतर खेल सुविधा मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

जल्द ही जम्मू-कश्मीर भी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इसके लिए सरकार बुनियादी ढांचे के साथ-साथ खेल प्रशिक्षण पर ध्यान दे रही है। टीम के खिलाड़ियाें ने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल ने ट्रॉफी की तैयारी काफी पहले से शुरू करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल खेल संघ लंबे समय भंग, मंत्री बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
जम्मू-कश्मीर फुटबॉल एसोसिएशन लंबे समय से भंग है। एसोसिएशन में आपसी विवाद है, जिस कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं। इससे जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल संघ से जुड़ी खेल गतिविधियां ठप हैं। खेल मंत्री सतीश शर्मा ने इस संबंध में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। खेलों को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमें 11 महीने का समय चाहिए, ताकि सभी कमियां दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed