फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, ranji troffie

Jammu News: 165 रन पर सिमटी त्रिपुरा की पहली पारी

विज्ञापन
jammu, sports, ranji troffie
रणजी ट्राॅफी : जेकेसीए जम्मू हाॅस्टल मैदान पर जम्मू-कश्मीर के ​खिलाफ मुकाबले में शाॅट खेलता त्र - फोटो : ranji troffe
रणजी ट्रॉफी : मेजबान जम्मू-कश्मीर के आबिद नबी ने झटके छह विकेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्राफी के मैच में त्रिपुरा की पहली पारी में 165 पर समेट दिया। इसमें गेंदबाज आकिब नबी ने सबसे अधिक 16 ओवर में 54 देकर छह विकेट झटके। वहीं, तेज गेंदबाज रासिक सलाम ने सात ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 26 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। जेकेसीए हॉस्टल मैदान में जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा के बीच मुकाबला बुधवार को शुरू हुआ। टॉस जीतकर मेजबान टीम ने त्रिपुरा को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए त्रिपुरा को शुरुआती झटके दिए। 50 रन बनाने तक त्रिपुरा की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी के आगे त्रिपुरा के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपुरा की टीम 50 ओवर में ही 165 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम को भी शुरुआती झटके लगे। सलामी बल्लेबाज अहमद उमर बांडे बिना खाते खोले ही चल दिए। इसके बाद विवरांत शर्मा और शुभम खजूरिया के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। विवरांत शर्मा 16 और अब्दुल समद 15 रन बनाकर आउट हुए।
दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया 49 रन और शिवांस शर्मा ने चार रन बना कर खेल रहे थे। पहले दिन दोनों टीमों के 13 विकेट गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed