फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, ranji troffie

Jammu News: रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने से सिर्फ आठ विकेट दूर

विज्ञापन
jammu, sports, ranji troffie
क्वार्टर फाइनल मुकाबले के चौथे दिन पारस डोगरा ने खेली 132 रन की कप्तानी पारी
विज्ञापन

कन्हैया और साहिल के अर्धशतकों से जेएंडके ने केरल को दिया 399 रन का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने से आठ विकेट दूर है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने केरल के सामने जीत के लिए 399 का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में केरल चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 100 रन बना लिए है और अंतिम दिन जीत के लिए 299 रन की जरूरत होगी।
पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम, गहुंजे में जारी क्वार्टरफाइनल मैच के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने तीन विकेट पर 180 रन आगे खेलना शुरू किया। कप्तान पासर डोगरा (132) की शतकीय पारी खेली, जबकि कन्हैया वाधवान (64) साहित लोत्रा (59) की अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर पर 399 रन बनाकर पारी को घोषित किया।
विज्ञापन

केरल के लिए निधीश एमडी ने चार विकेट लिए। 399 रन की चुनौती का पीछा करने उतरे केरल ने सधी हुई शुरूआत की। सलामी जोड़ी ने 54 रन जोड़े। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज रोहन एस कुन्नुमल (36) और इसके बाद शॉन रोजर (06) को युद्धवीर सिंह ने ऑउट कर जम्मू-कश्मीर की वापसी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे विकेट के लिए सचिन बेबी (19) और अक्षय चंद्रन (32) के बीच 30 रन की साझेदारी कर कोई विकेट नहीं गिरने दिया। बुधवार को मैच में अंतिम दिन का खेला होगा। जम्मू-कश्मीर आठ विकेट लेकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का करना चाहेगा जबकि केरल के सामने मैच ड्रॉ करने व जीत का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed