{"_id":"6750126d076e7a31b10a694a","slug":"jammu-sports-national-school-games-jammu-news-c-10-jmu1040-495362-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर सेमीफाइनल में जगह बनाने में रहा नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर सेमीफाइनल में जगह बनाने में रहा नाकाम
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी फोटो आयोजक
नेशनल स्कूल गेम्स : बॉयज अंडर-17 फुटबाल चैंपियनशिप जारी
आज सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल-मेघालय और बिहार-झारखंड की होगी भिड़ंत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतने के बाद मंगलवार को पश्चिम बंगाल, मेघालय, बिहार और झारखंड की टीमों ने 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के तहत अंडर-17 बॉयज फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सैनिक स्कूल नगरोटा और खेल गांव नगरोटा में मुकाबले खेले गए।
वहीं, मेजबान जम्मू-कश्मीर सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। बुधवार को पहला सेमीफाइनल झारखंड बनाम बिहार और दूसरा सेमीफाइनल पश्चिम बंगाल बनाम मेघालय के बीच होगा। क्वार्टर फाइनल में बिहार ने दिल्ली को 1-0, झारखंड ने पंजाब 1-0, मेघालय ने असम पर 3-0 और पश्चिम बंगाल ने केरल को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
इससे पहले हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने चंडीगढ़ को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराया। पंजाब ने अरुणाचल प्रदेश को 2-1 से हराया, बिहार ने कर्नाटक को 8-0 से हराया, दिल्ली ने उत्तराखंड को 4-1 से पेनल्टी शूटआउट में हराया।
विज्ञापन
वहीं, असम ने राजस्थान को 6-0, मेघालय ने मध्य प्रदेश को 3-0 से हराया। इस फुटबॉल महाकुंभ में कुल 87 मैच खेले जाएंगे। इनमें से 84 मुकाबले खेले जा चुके हैं।