{"_id":"67a5204122f89df4730d544c","slug":"jammu-sports-meeting-with-minister-jammu-news-c-10-lko1027-540287-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खेल मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में वुशू अकादमी खोलने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खेल मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में वुशू अकादमी खोलने का दिया आश्वासन
38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता के आयोजित रात्रि भोज के दौरान फोटो फेसबुक
Link Copied
जम्मू। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता वुशू खिलाड़ियों के सम्मान में खेल मंत्री सतीश शर्मा ने विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और राष्ट्रीय खेलों में उनके अनुभवों को जाना और प्रदेश के वुशू अकादमी खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता सूर्य भानु प्रताप सिंह (60 किग्रा) और मोहम्मद कामरान (90+ किग्रा), रजत पदक विजेता आयरा चिश्ती और कांस्य पदक विजेता अर्जुन शर्मा, रोहन, इशांत सिंह और सलीम कुमार ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को बधाई देते हुए, मंत्री ने उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ता की प्रशंसा की। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर की वुशू टीम की उपलब्धियों को देखते हुए मंत्री ने वुशू अकादमी खोलने का आश्वासन दिया। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और बड़े आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकेंगे। कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) ने बातचीत के दौरान वुशू खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रति प्रतिबद्धता दिखाने के लिए खेल मंत्री और खेल परिषद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।