फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, i-league

Jammu News: श्रीनगर में आई-लीग का आगाज आज, रियल कश्मीर और राजस्थान यूनाइटेड में होगा मैच

विज्ञापन
jammu, sports, i-league
स्थानीय खिलाड़ियों को देश के शीर्ष फुटबॉल क्लबों से प्रतिस्पर्धा के लिए मंच प्रदान करती है लीग : इश्फाक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) रविवार को श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड में आई-लीग का आगाज करेगा। पहले मैच में रियल कश्मीर और राजस्थान यूनाइटेड के बीच भिड़त होगी। मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। अधिकारियों ने आयोजन के लिए उचित व्यवस्था की है।




शनिवार को प्रेसवार्ता में आरकेएफसी के हेड कोच इश्फाक अहमद ने अपनी टीम की तैयारी पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, यह चुनौतीपूर्ण मैच होगा, क्योंकि राजस्थान यूनाइटेड एफसी एक मजबूत टीम है, लेकिन हम एक महीने से अधिक समय से प्रशिक्षण ले रहे हैं। जीत हासिल करने के लिए बेहतर खेलना होगा। पिछले वर्षों की तुलना में इस सीजन में कुछ रणनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे। इश्फाक ने कहा, इस साल हमारी टीम में पांच विदेशी खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रतिभाएं और स्थानीय कश्मीरी लड़के शामिल हैं। हम उनके प्रदर्शन को लेकर आशावादी हैं। उम्मीद करते हैं कि वे सकारात्मक परिणाम देंगे। कोच ने कहा, यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों को देश के शीर्ष फुटबॉल क्लबों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है।
विज्ञापन




राजस्थान यूनाइटेड एफसी के मुख्य कोच वाल्टर कैप्रिले एलानिस ने आरकेएफसी की ताकत को स्वीकार किया और एक चुनौतीपूर्ण मैच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed