फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, cricket

Jammu News: फ्रेंड्स सीसी अखनूर और डायमंड सीसी सिंबल के बीच खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
jammu, sports, cricket
रेंज पुलिस मुख्यालय की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान में टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राहुल की घातक गेंदबाजी के दम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर और जानवीर के हरफनमौला खेल के दम पर डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल ने रेंज पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित नॉकआउट टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दोनों टीमों के बीच वीरवार को दोपहर 12:30 बजे से फाइनल मुकाबला जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा।

बुधवार को प्रतियोगिता में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेल गए। पहला मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब अखनूर और सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 133 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे चार रन के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। दोनों बीच मैच काफी रोमांचक रहा। फ्रेंड्स सीसी के लिए राहुल ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटके, जिसके लिए व मैन ऑफ द मैच बने। वहीं दूसरा सेमीफाइनल डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल और धानू क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें डायमंड क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से जीत हासिल की। जानवीर के ऑलराउंड खेल प्रदर्शन से टीम जीता। उन्होंने बल्ले से 89 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वीरवार को प्रतियोगिता में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह शाम चार बजे से होगा। डीआईजी जम्मू, सांबा-कुठआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता के एसओ राजिंद्र सिंह कटोच ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट से पुलिस और लोगों के बीच जनसंपर्क को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed