फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: son of contractor misbehaved attacked on police officer for fined challan

जम्मू: चालान काटने पर चौकी अफसर पर टोके से हमला, ठेकेदार के बेटे ने की बदसलूकी

Wed, 09 Nov 2022 10:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 09 Nov 2022 10:27 AM IST
सार

चालान काटे जाने पर जम्मू के बठिंडी पुलिस चौकी अफसर और उनकी टीम पर टोके से हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Jammu: son of contractor misbehaved attacked on police officer for fined challan
हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थार वाहन में काला शीशा लगाकर घूम रहे एक ठेकेदार के बेटे ने सोमवार देर रात चालान काटे जाने पर जम्मू के बठिंडी पुलिस चौकी अफसर और उनकी टीम पर टोके से हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


आरोपियों ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास के सामने एक परिवार के साथ मारपीट भी की। मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी नायत अली ने बताया कि सोमवार देर रात बठिंडी पुलिस चौकी अफसर सयाफ खान पुलिस टीम के साथ बठिंडी में वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी काले शीशे लगे गुजर रही थार वाहन (जेके02डीबी 6660 को रोका गया। 
विज्ञापन


जब चालक से पूछा कि उसने प्रतिबंधित शीशे क्यों लगा रखे हैं, तो इस पर कार चला रहा मोहिब शान निवासी बठिंडी बदसलूकी करने लगा। इस दौरान पुलिस ने चालान काटा। वहीं, बदसलूकी करने के बाद मोहिब शान मौके से चला गया। इसके बाद अपने साथ 8 से 10 लड़कों को लेकर आया। आते ही उसने टोके निकाले और चौकी अफसर एवं पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने फरार होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर के सामने एक परिवार के साथ मारपीट भी की। परिवार में मौजूद बच्चों को धमकाया भी। इन लोगों ने उक्त परिवार की एक महिला को कार से टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों में मोहिन शान की पहचान की है। इसके साथ आए तीन अन्य आरोपियों में परवेज अहमद, मोहम्मद इलियास और अशरफ उर्फ आशू शामिल हैं। इसमें अशरफ राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना का भांजा बताया जा रहा है।


अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। यह सब बठिंडी में रहते हैं। बठिंडी चौकी अफसर सयाफ का कहना है कि आरोपी मोहिन शान ठेकेदार का लड़का है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है। अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। इनकी धरपकड़ के लिए छापा मारा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed