{"_id":"8527e69ce489f5f0fd1063ccfa6260bf","slug":"jammu-slum-area-will-be-developed-on-rajiv-awas-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के स्लम एरिया को मिलेंगी तमाम सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के स्लम एरिया को मिलेंगी तमाम सुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 04 Aug 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के राजीव नगर झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र को केंद्र प्रायोजित राजीव आवास योजना (आरवाईए) के तहत जल्द ही तमाम नागरिक सुविधाएं दी जाएंगी। युवा, खेल एवं संस्कृति मंत्री रमण भल्ला ने आज क्षेत्र के लोगों की विकास संबंधी समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को प्रदान करने के लिए जम्मू, कठुआ, उधमपुर, अनंतनाग, बारामुला और श्रीनगर में फ्लैगशिप योजना का पहला चरण शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चरल प्रोफेशनल ग्लोबल इंटरप्राइजिज (आईपीजीई) ने झुग्गी झोपड़ी वाले क्षेत्रों का सर्वे कर हाउसिंग डिपार्टमेंट को राजीव आवास योजना के तहत अनुदान के लिये रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
भल्ला ने कहा कि स्लम क्षेत्रों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा, जिसमें आवास, पानी, बिजली, गलियों और नालियों की सुविधा शामिल होगी। इसी के साथ मंत्री ने क्षेत्र से निकलने वाले नाले को साफ करने के लिए निगम को भी निर्देश पारित किए। उन्होंने लोगों से भी सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन