{"_id":"67bce20c57a2ce71690a7d14","slug":"jammu-security-aap-shambhu-tample-jammu-news-c-10-jam1003-552836-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आप शंभू मंदिर के बाहर यातायात कर्मियों की विशेष तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आप शंभू मंदिर के बाहर यातायात कर्मियों की विशेष तैनाती
विज्ञापन
बंदोबस्त की समीक्षा करने पहुंचे डीआईजी ने दिए निर्देश
मंदिर में बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद, आज निकाली जाने वाली शोभायात्रा की भी समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाशिवरात्रि पर्व से पहले शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के कई मंदिरों में इसे लेकर आयोजन होने हैं। इस दौरान दिन जाम की स्थिति को दूर करने के लिए डीआईजी हसीब मुगल ने शहर के प्रमुख मंदिरों का दौरा कर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।
वे श्री आप शंभू मंदिर जानीपुर पहुंचे, जहा व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। मंदिर की आयोजन समिति के साथ बैठक भी की। पुलिस अधिकारियों को आयोजन समिति के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर अपडेट देने को कहा। मंदिर के बाहर यातायात कर्मियों की विशेष तैनाती करने का निर्देश दिया।
एसएसपी जम्मू से भी कहा कि वे शहर के सभी मंदिरों के बाहर जरूरत के हिसाब से कर्मियाें को तैनात करें। यहां यहां भी भीड़ उमड़ने की संभावना है। वहां स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मी दोनों को ही लगाएं। डीआईजी ने मंगलवार को शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा की भी समीक्षा की और इसके लिए भी जरूरी बंदोबस्त करने के लिए कहा।