{"_id":"dc4cdd86f8833b4a0e4bfe1b660cdc22","slug":"jammu-s-taxi-drivers-facing-problem-due-to-new-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई ट्रेनों ने छीन ली 1200 परिवारों की रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई ट्रेनों ने छीन ली 1200 परिवारों की रोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 11 Sep 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के टैक्सी ऑपरेटरों का एक दल पूर्व प्रधान अंचल सिंह की अध्यक्षता में सांसद शमशेर सिंह से मिला। इसमें उन्होंने कटड़ा तक सीधे पहुंचने वाली ट्रेनों की वजह से प्रभावित हुए कारोबार के बारे में बताया।
विज्ञापन
ऑपरेटरों ने सांसद से कहा कि ऐसा होने से जम्मू में टैक्सी ऑपरेटरों का काम पूरी तरह से खत्म हो गया है। वह लोग कटड़ा जाने वाली ट्रेनों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन सरकार से आर्थिक स्थिति में सुधार का हल चाहते हैं।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान अंचल सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चलाने वाले अधिकतर चालकों ने बैंकों और निजी फाइनेंस कंपनियों से लोन लेकर वाहन खरीदे हैं, जिसकी हर महीने किस्त चुकानी होती है।
विज्ञापन
कटड़ा तक ट्रेनों के शुरू होने से चालकों का काम ठप पड़ा हुआ है। किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है। घरों का खर्च तक चालक नहीं निकाल पा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि चालकों की इस हालत में सुधार के लिए कोई रास्ता निकाले।
सिंह का कहना है कि रेलवे स्टेशन से पूरे राज्य के लिए 1200 से अधिक टैक्सी चलती हैं। इतने परिवार प्रभावित हुए हैं। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह चालकों को मुआवजा और राहत देने के लिए सरकार से बात करेंगे।