फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu's entrepreneurs will visit to turkish

तुर्की का दौरा करेंगे जम्मू के उद्यमी

Sun, 06 Sep 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Sep 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
jammu's entrepreneurs will visit to turkish

रियासत के उद्योग जगत में अहम भूमिका अदा करने वाले जम्मू के उद्यमियो का एक दल इसी माह तुर्की का दौरा करेगा। इस दौरान उद्यमी तुर्की में आयोजित होने वाली विश्व औद्योगिक प्रदर्शन में भाग लेंगे।

विज्ञापन


यह दौरा एमएसएमई (माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज) मंत्रालय की ओर से प्रायोजित होगा। इस दौरे के लिए बाकायदा मंत्रालय की ओर से उद्यमियों की सूची को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन


बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रेसीडेंट अनिल सूरी ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय की ओर से अकसर इस तरह के दौरे आयोजित किए जाते हैं। विश्व स्तरीय औद्योगिक प्रदर्शनी में शिरकत करने से उद्यमियों को एक्सपोजर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नई तकनीक का रियासत में पदार्पण होता है। इससे आने वाले दिनों में जम्मू की इंडस्ट्रीज को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दस उद्यमियों के दल को मंत्रालय की ओर से हरी झंडी दी गई है।


इससे पहले उद्यमियों का दल जापान व अन्य देशों का दौरा कर चुका है, जिसमें उद्यमी नई तकनीक से रूबरू हुए। कई उद्यमियों ने आधुनिक तकनीक को अपनाया भी है।

उल्लेखनीय है कि एमएसएमई मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले इन दौरों में आने-जाने का खर्च मंत्रालय की ओर से वहन किया जाता है, लेकिन अन्य खर्च उद्यमियों को करने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed